हीटवेव की चेतावनी: कोलकाता में अगले तीन दिनों तक लू चलने की संभावना है, और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। मौसम विभाग ने तत्काल राहत की संभावना से इनकार किया है।
बीजेपी नेता के बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हाल में हुई थी दिलीप घोष-रिंकू मजूमदार की शादी पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। हाल ही में पूर्व सांसद दिलीप घोष और बीजेपी नेता रिंकू मजूमदार की शादी हुई थी। बीजेपी नेता और पूर्व सांसद दिलीप घोष की पत्नी रिंकू मजूमदार के बेटे प्रीतम उर्फ श्रृंजय की रहस्यमयी हालत में मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अनुमान लगाया है कि प्रीतम ने आत्महत्या की है।
कहानी का नाम: "गली नंबर 7 – जो अब भी ज़िंदा है" ( स्थान: श्यामबाज़ार और सोभाबाज़ार की बीच की एक पुरानी गली ) उत्तर कोलकाता की वो पुरानी गली, जिसकी दीवारें आज भी 1946 के दंगों की गवाही देती हैं। जहाँ अब वक्त भले बदल गया हो, लेकिन हर ईंट में इतिहास की स्याही बसी है। गली नंबर 7 में एक बूढ़े मिस्त्री रोज़ सुबह साइकिल लेकर निकलते हैं — वो कहते हैं, "इन्हीं गलियों में मैंने आज़ादी से पहले नारे सुने थे, और अब केवल खामोशी है।" पुराने बागान, जर्जर मकान, झूलते तारों के बीच अब भी बच्चे खेलते हैं, जैसे वक़्त उन्हें छू नहीं पाया। पिछले महीने एक पुराना मकान गिर गया। तीन लोग दबे, दो को बचाया गया। पर खबर सिर्फ लोकल अख़बार के कोने में छपी। सवाल उठता है — क्या नॉर्थ कोलकाता की ये विरासत, सिर्फ यादों में ज़िंदा रहेगी? या सिस्टम कभी देखेगा इन गलियों की हकीकत? जहाँ कुछ लोग अब भी निगम से पूछते हैं — "मकान को खतरनाक कह देने से क्या जिम्मेदारी खत्म हो जाती है?" उत्तर कोलकाता की गलियाँ सिर्फ रास्ते नहीं, ये हमारी विरासत हैं। इन्हें बचाना सिर्फ इमारतों को बच...
पश्चिम बंग प्रादेशीय मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से रविवार को महाजाति सदन में आयोजित 'प्रतिभा की पूजा' समारोह में कोलकाता महानगर के 415 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें भागवताचार्य श्रीकांत शर्मा, पीपीपी समूह के सीईओ राजेश सोंथालिया, कोलकाता नगर निगम के पार्षद महेश शर्मा, जीएसटी विभाग के आईआरएस अधिकारी मनोज कुमार केडिया, सम्मेलन अध्यक्ष नन्दकिशोर अग्रवाल, महासचिव पंकज भालोटिया, चार्नक अस्पताल की निदेशक डॉ. श्वेता शर्मा, एआईएमएफ अध्यक्ष शिवकुमार लोहिया, सीए ममता बिनानी और समाजसेवी संतोष सराफ शामिल हुए। श्रीकांत शर्मा ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह केवल सम्मान नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक कदम है। सम्मेलन अध्यक्ष नन्दकिशोर अग्रवाल ने संस्था की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 1939 में स्थापित यह संस्था शिक्षा, संस्कार, सेवा और संस्कृति के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रही है। कार्यक्रम में डॉ. श्वेता शर्मा ने स्वस्थ जी...
Comments
Post a Comment